दो नदियों के संगम पर स्तिथ, ‘आराध्य देवी मां दंतेश्वरी’ जाने क्या है मान्यता | Danteshwari temple history in hindi

आराध्य-देवी-मां-दंतेश्वरी-जाने-क्या-है-मान्यता-Danteshwari-temple-history-in-hindi

दंतेश्वरी मंदिर Danteshwari temple शंखिनी और डंकिनी नदीयों के संगम पर स्तिथ हैं। दंतेश्वरी देवी को बस्तर क्षेत्र की कुलदेवी का दर्ज़ा प्राप्त है। हज़ारों वर्षों से यह शक्तिपीठ भक्तों की आस्था और भक्ति का केंद्र रहा है। वर्ष में शारदीय और चैत्र नवरात्री के आलावा फागुन मंडई का त्यौहार माई जी के सम्मान में धूम धाम से मनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित है दंतेवाड़ा का प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर Danteshwari temple देवी पुराण में शक्ति पीठों की संख्या 51 बताई गई है जबकि तन्त्रचूडामणि में 52 शक्ति पीठ बताए गए हैं। अन्य ग्रंथों में या संख्या 108 तक बताई गई है दंतेवाड़ा को देवी पुराण के 51 शक्तिपीठों में शामिल नहीं किया गया है लेकिन इसे देवी का 52 वा शक्तिपीठ माना जाता है।

माना जाता है की यहां पर सती का दांत गिरा था इसलिए इस जगह का नाम दंतेवाड़ा और माता का नाम दंतेश्वरी देवी पड़ा दंतेश्वरी देवी दंतेश्वरी मंदिर शंखिनी और डंकिनी नदियों के संगम पर स्थित है। दंतेश्वरी देवी को बस्तर क्षेत्र की कुलदेवी का दर्जा प्राप्त है इस मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लूंगी या धोती पहन कर ही मंदिर में जाना होता है मंदिर में सिले हुए कपड़े पहनकर जाना मना है।

मंदिर निर्माण की कथा :-

दंतेवाड़ा शक्ति पीठ में मां दंतेश्वरी के मंदिर Danteshwari temple का निर्माण, ऐसा माना जाता है कि बस्तर के पहले का काकतिय राजा अन्नम देव वारंगल से यहां आए थे उन्हें दंतेश्वरी देवी का वरदान मिला था। कहा जाता है कि अन्नम देव को माता ने वरदान दिया था कि जहां तक ले जाएंगे उनका राज वहां तक फैलेगा बस शर्त यह थी कि राजा को पीछे मुड़कर नहीं देखना था और देवी मॉ उनके पीछे-पीछे जहां तक जाती वहां तक की जमीन पर उनका राज होता।

यह भी पढें – बस्तर गोंचा पर्व, छ: सौ साल से मनाये जाने वाला महापर्व

अन्नम देव के रुकते ही देवी मॉ भी रुक जाने वाली थी अनम देव ने चलना शुरू किया और भी कई दिन और कई रात चलते रहे। चलते-चलते शंखिनी और डंकिनी नदियों के संगम पर पहुंचे यहां उन्होंने नदी पार करने के बाद माता के पीछे आते समय उनकी पायल की आवाज महसूस नहीं हुई तो वे वहीं रुक गए और माता के रूक जाने की आशंका से उन्होंने पीछे पलटकर देखा माता तब नदी पार कर ही रही थी।

राजा के रुकते ही देवी मॉ भी रुक गई और उन्होंने आगे जाने से इंकार कर दिया दरअसल नदी के जल में डूबे पैरों में बंधन पायल की आवाज पानी के कारण नहीं आ रही थी और राजा इस भ्रम में की पायल की आवाज नहीं आ रही है शायद देवी मॉ नहीं आ रही है सोच कर पीछे पलट गए।

वचन के अनुसार देवी मॉ के लिए राजा ने शंखिनी डंकिनी नदी के संगम पर एक सुंदर घर यानी मंदिर बनवा दिया तब से देवी मॉ वहीं स्थापित हैं दंतेश्वरी मंदिर Danteshwari temple के पास ही शंखिनी और डंकिनी नदी के संगम पर मां दंतेश्वरी के चरणों के चिह्न मौजूद है और यहां सच्चे मन से कोई भी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

Maa-Danteshwari

अद्भुत है यह मंदिर :-

दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की षट्भुजी वाले काले ग्रेनाइट की मूर्ति अद्वितीय छ: भुजाओं में दाएं हाथ में शंख, खणंक त्रिशूल और बाएं हाथ में घंटी पद और राक्षस के बाल माय धारण किए हुए हैं यह मूर्ति नक्काशी युक्त है और ऊपरी भाग में नरसिंह अवतार का स्वरूप है माई के सिर के ऊपर छात्र है जो चांदी से निर्मित है वस्त्र आभूषण से अलंकृत है।

द्वार पर दो द्वारपाल दाएं बाएं खड़े हैं जो चार हाथ युक्त है बाए हाथ सर और दाएं हाथ गधा लिए द्वारपाल वरद मुद्रा में है 21 स्तंभों से युक्त सिंह द्वार के पूर्व दिशा में दो सिंह विराजमान जो काले पत्थर के हैं। यहां भगवान गणेश विष्णु शिव आदि की प्रतिमाएं विभिन्न स्थानों में स्थापित हैं मंदिर के गर्भ गृह सिले हुए वस्त्र पहन का प्रवेश प्रतिबंधित है।

मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पर्वतीय कालीन गरुड़ स्तंभ से अड्ढवस्थित है। 32 काष्ठड्ढ खंबो और खपरैल की छत वाले महामंडल मंदिर के प्रवेश के सिंहद्वार का यह मंदिर वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है माई जी का प्रतिदिन श्रृंगार के साथ ही मंगल आरती की जाती है।

यह भी पढें – विश्व का ऐतिहासिक पर्व बस्तर दशहरा

माता की छोटी बहन मां भुनेश्वरी देवी :-

माता की छोटी बहन मां भुनेश्वरी देवी का मंदीर मां दंतेश्वरी मंदिर के पास ही है मां भुनेश्वरी कुमारी मावली माता मानिकेश्वरी देवी के नाम से भी जाना जाता है। मां भुनेश्वरी देवी आंध्र प्रदेश में मां खोदांबा के नाम से विख्यात है और लाखों श्रद्धालु उनके भक्त हैं छोटी माता भुनेश्वरी देवी और माई दंतेश्वरी की आरती एक साथ की जाती है और एक ही समय पर भोग लगाया जाता है।

लगभग 4 फीट ऊंची मां भुनेश्वरी की अष्टभुजी प्रतिमा अद्वितीय है मंदिर के गर्भ गृह में नौ ग्रहों की प्रतिमाएं है वही भगवान विष्णु अवतार नरसिंह माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा प्रस्थापित है कहा जाता है कि मनीकेश्वरी मंदिर का निर्माण 10 वीं शताब्दी में हुआ।

फाल्गुन मड़ई उत्सव का आयोजन :-

मड़ई उत्सव का आयोजन फागुन होली से 10 दिन पूर्व यहां फागुन मेले का आयोजन होता है जिसमें आदिवासी संस्कृति के विश्वास और परंपरा की झलक दिखाई पड़ती है 9 दिनों तक चलने वाले फागुन मंडई में आदिवासी संस्कृति की अलग-अलग रस्मो की अदायगी होती है।

मडई में ग्राम देवी देवताओं की ध्वजा छत्तर और ध्वजा दण्ड पुजारियों के साथ शामिल होती है करीब ढाई सौ से भी ज्यादा देवी देवताओं के साथ माई की डोली प्रतिदिन नगर भ्रमण कर नारायण मंदिर तक जाती है लौटकर पुनरू मंदिर आती है इस दौरान नाच मंडली की रस्म होती है। जिसमें बंजारा समुदाय द्वारा किए जाने वाला लमान नाचा के साथ ही भतरी नाच, फाग गीत गाया जाता है।

भाई जी की डोली के साथ ही फागुन नवमी दशमी एकादशी द्वादशी को लमहा मार कोडरी मार चितर और गौर मार की रस्म होती है। मंडई की अंतिम दिन सामूहिक नृत्य में सैकड़ों युवक युवती शामिल होते हैं और रात भर इस का आनंद लेते हैं फागुन मंडई में दंतेश्वरी मंदिर में बस्तर अंचल के लाखों लोगों की भागीदारी होती है। अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताऐ और ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।

!! धन्यवाद !!

 

इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

बस्तर-क्षेत्रों-का-परम्परागत-त्यौहार-नवाखाई-त्यौहार

बस्तर क्षेत्रों का परम्परागत त्यौहार नवाखाई त्यौहार

बस्तर के नवाखाई त्यौहार:- बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखाई त्यौहार Nawakhai festival बस्तर Bastar में आदिवासियों के नए फसल का पहला त्यौहार होता है, जिसे

बेहद-अनोखा-है-बस्तर-दशहरा-की-डेरी-गड़ई-रस्म

बेहद अनोखा है? बस्तर दशहरा की ‘डेरी गड़ई’ रस्म

डेरी गड़ाई रस्म- बस्तर दशहरा में पाटजात्रा के बाद दुसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म होती है डेरी गड़ाई रस्म। पाठ-जात्रा से प्रारंभ हुई पर्व की दूसरी

बस्तर-का-प्रसिद्ध-लोकनृत्य-'डंडारी-नृत्य'-क्या-है-जानिए

बस्तर का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘डंडारी नृत्य’ क्या है? जानिए……!

डंडारी नृत्य-बस्तर के धुरवा जनजाति के द्वारा किये जाने वाला नृत्य है यह नृत्य त्यौहारों, बस्तर दशहरा एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले के अवसर पर

जानिए-बास्ता-को-बस्तर-की-प्रसिद्ध-सब्जी-क्यों-कहा-जाता-है

जानिए, बास्ता को बस्तर की प्रसिद्ध सब्जी क्यों कहा जाता है?

बस्तर अपनी अनूठी परंपरा के साथ साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बस्तर में जब सब्जियों की बात होती है तो पहले जंगलों

Scroll to Top
%d bloggers like this: