घर पर लहसुन कैसे उगाए – Ghar par lahsun kaise ugaye

घर-पर-लहसुन-कैसे-उगाए-Ghar-par lahsun-kaise-ugaye

घर पर लहसुन कैसे उगाए Ghar par lahsun kaise ugaye – लहसुन को घर पर उगाना बहुत ही आसान है लहसुन के पौधा को आप किचन के गार्डन में लगा सकते हैं। लहसुन एक ऐसी फसल है जिसे कि पूरे दुनिया भर में उपयोग में लाया जाता है।

चाहे वह मांसाहार व्यंजन हो या शाकाहार, लहसुन खाने के स्वाद को और भी दुगना बढ़ाने का काम करता है। जिस खाने में लहसुन नहीं रहता है, उसे खाने में उतना मजा नहीं आता है। लहसुन के दाल में छौंक मात्र से ही दाल अत्यंत ही स्वादिष्ट हो जाती है।

यदि आप लहसुन खाने के बहुत ही शौकीन है, तो आप इसे बाजार से ना लाकर किचन के गार्डन में भी लगा कर साल भर खा सकते हैं। तो आइए जानें किचन गार्डन में लहसुन के पौधे लगाने का सबसे बेहतर और आसान तरीका :-

लहसुन लगाने की आवश्यक सामग्री

  • लहसुन का बीज
  • गमला
  • खाद
  • मिट्टी
  • पानी

लहसुन उगाने का तरीका

किचन गार्डन में लहसुन लगाने के लिए पहले लहसुन की एक गांठ खरीदें और फिर बना छिलका हटाए उसकी कलियों को अलग कर लें। फिेर बाद में एक गमले में मिट्टी डालकर कुछ घंटों के लिए उसे अलग छोड़ दें। जिससे गमले की मिट्टी नरम हो जाये।

मिट्टी नरम होने से लहसुन का पौधा आसानी से बहार निकलता है। फिर अन्त में लहसुन के कली को लेकर गमले की मिट्टी में 8 से 10 सेंटीमीटर की गहराई में प्लांट करें और मिट्टी को ऊपर से हल्का हल्का दबा दें। और ध्यान रहे बीज लगाते समय हमेशा लहसुन की एक ही कली को लगाए। बाद में एक कली बढ़कर लहसुन की पूरी गांठ के रूप में विकसित हो जाती हैं।

खाद का उपयोग

लहसुन लगाने से पहले खाद को अच्छी तरह से मिला लें। फिर बीज लगाने के बाद ऊपर से हल्का-हल्का खाद डालें। किचन गार्डन में हमेशा आप कम्पोस्ट या गोबर खाद का ही उपयोग करें। इससे लहसुन की पैदावार बहुत अच्छी और अधिक मात्रा में होती है।

मौसम का रखे ध्यान

लहसुन लगाने से पहले आपको हमेशा मौसम के अनुरूप ही पौधा लगाये और हमेशा मौसम का ध्यान रखे। लहसुन का पौधा हल्के ठंड के मौसम में लगाना बहुत ही अच्छा होता है व अधिक पैदावार भी होता हैं। अधिक ठंड के मौसम में लहसुन का पौधा बिल्कुल ना लगाएं। इससे पौधा खराब हो जाता है।

पानी आवश्कता के अनुसार

लहसुन लगाने के बाद गमले में कम से कम 1 से 2 मग पानी डाले, बीच में हमेशा समय समय पर पानी डालते रहे जब बीज में अंकुरण आना शुरू हो जाए तो उसमें फिर से एक बार हलका सा खाद डालें। ऐसा करने से बहुत जल्दी पौधा निकल आता है।

लहसुन की देखभाल

लहसुन के पौधों को खुली धूप और भरपूर पानी की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए आपको गमला को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां इन्हें बहुत ही खुली धूप मिल सके। साथ ही मिट्टी को हमेशा नम बनाए रखने के लिए आपको पौधों को अक्सर पानी देना होगा अगर आप पौधों में बहुज ज़्यादा पानी डालेंगे तो उनमें बीमारियां लगने का ख़तरा बढ़ जाएगा। वहीं अगर आप मिट्टी को सूख जाने देंगे तो लहसुन की गांठ छोटी रह जाएगी या फिर पौधे बिलकुल बढ़ेंगे ही नहीं।

कीट फंगस से बचाव

लहसुन के पौधे को हमेशा अच्छी तरह से देख रेख किया जाना चाहिए जिससे की पौधें में कोई कीट या फंगस न लग जाये अगर पौधें में कीट लग जाये तो आप उस पर दवा का छिड़काव 15-15 दिन के अन्तराल में करे या तो घर में नींबू का घोल बनाकर उसे पौधे पर छिटे। ऐसा करने से पौधे पर कीड़े कभी नहीं लगेंगा।

लहसुन कितने दिन में तैयार होता है

लहसुन के पौधे बहुत ही तेजी से बड़े होते है लगभग 2 से 3 महीने के अंदर लहसुन तैयार हो जाते है इस तरह आप घर पर इसे आसानी से उगा सकते है लेकिन आपको इन सारी बातों को ध्यान में रखनी होंगी ताकि किसी तरह की परेशानी न हो है इस तरह घर पर आसानी से लहसुन उगाया जाता है ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।

!! धन्यवाद !!

इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
भिंडी की खेती से कमाई, कम लागत में अधिक मुनाफा
उड़द की उन्नत खेती करने का आसान तरीका कमाएं बेहतर मुनाफा
अधिक पैदावार के लिए मक्का की खेती कैसे करे

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

बस्तर-क्षेत्रों-का-परम्परागत-त्यौहार-नवाखाई-त्यौहार

बस्तर क्षेत्रों का परम्परागत त्यौहार नवाखाई त्यौहार

बस्तर के नवाखाई त्यौहार:- बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखाई त्यौहार Nawakhai festival बस्तर Bastar में आदिवासियों के नए फसल का पहला त्यौहार होता है, जिसे

बेहद-अनोखा-है-बस्तर-दशहरा-की-डेरी-गड़ई-रस्म

बेहद अनोखा है? बस्तर दशहरा की ‘डेरी गड़ई’ रस्म

डेरी गड़ाई रस्म- बस्तर दशहरा में पाटजात्रा के बाद दुसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म होती है डेरी गड़ाई रस्म। पाठ-जात्रा से प्रारंभ हुई पर्व की दूसरी

बस्तर-का-प्रसिद्ध-लोकनृत्य-'डंडारी-नृत्य'-क्या-है-जानिए

बस्तर का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘डंडारी नृत्य’ क्या है? जानिए……!

डंडारी नृत्य-बस्तर के धुरवा जनजाति के द्वारा किये जाने वाला नृत्य है यह नृत्य त्यौहारों, बस्तर दशहरा एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले के अवसर पर

जानिए-बास्ता-को-बस्तर-की-प्रसिद्ध-सब्जी-क्यों-कहा-जाता-है

जानिए, बास्ता को बस्तर की प्रसिद्ध सब्जी क्यों कहा जाता है?

बस्तर अपनी अनूठी परंपरा के साथ साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बस्तर में जब सब्जियों की बात होती है तो पहले जंगलों

Scroll to Top
%d bloggers like this: