प्राकृतिक की गोद में बसा बस्तर Bastar यहां का मनोरम दृश्य देखते बनता है और यहां के जलप्रपात की बात की जाए जो हर जगह जलप्रपात ही जलप्रपात दिखाई पड़ता है इन्ही जलप्रपात में से एक जलप्रपात है मुत्ते खडका जलप्रपात Mutte Khadka Waterfall।
यह जलप्रपात कोण्डागॉव Kondagaon जिले के केशकाल Keshkal के मडगाव नामक गॉव में स्थित है, इस जलप्रपात के आस-पास आदिमानव द्वारा निर्मित शैलभित्ति चित्र भी है, वह स्थान भी काफी रमणीय है जो कि बहुत ही दर्शनीय लगता है।
मुत्ते खडका जलप्रपात Mutte Khadka Waterfall में कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर अधिक संख्या में प्राकृतिक प्रेमी प्राकृतिक यहां का मनोरम दृष्य का आनंन्द लेते है, यह झरना जिस चट्टान से गिरता है उस चट्टान में एक गुफा भी है।
मुत्ते खड़का जलप्रपात की उंचाई
मुत्ते खड़का जलप्रपात का पानी लगभग 30 से 35 फीट ऊपर से नीचे गीरता है, इस जलप्रपात के ऊपर का भाग जहां से स्थानीय नाले का जलप्रपात बनकर नीचे उतरता है, वह स्थान भी काफी सुंदर है।
यह भी पढें – दंतेवाड़ा का सबसे उंचा फुलपाड़ जलप्रपात
इसकी विशेषता जलप्रपात के ठीक नीचे स्थित पाषाण हैं, जिनके आकार कुछ बड़े-कुछ छोटे इस तरह से जलप्रपात को घेरे हुवे हैं, की जलप्रपात का जल इन पर इतनी जोर से गिरता है, कि पूरे आसपास के गॉवों में जल कणों की फुहारें उठाने लगती हैं।
इस स्थान से सारा निकटस्थ क्षेत्र बहुत ही सुन्दर दिखाई पड़ता है, यह जलप्रपात बरसाती जलप्रपात है जो की बरसात में यह अपने सबाब में रहता है जो बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
यह जगह पिकनिक के लिए एक आदर्श जगह है, इस स्थान पर पहुचने का पहुच मार्ग काफी दुर्गम है और वर्तमान में स्थानीय सहायता के बगैर इस स्थान का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है।
इस वजह से ज्यादा पर्यटक नहीं पहुच पाते है ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।
!! धन्यवाद !!
इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
- बस्तर का 540 फिट ऊंचा जलप्रपात नम्बी जलप्रपात
- चित्रकोट के करीब है अनदेखा पैड़ीगुंडा जलप्रपात
- सौंदर्य से भरा दृश्य चर्रे मर्रे जलप्रपात
- तीन पहाड़ियों के पीछे छिपी है नीलम सरई जलप्रपात