पहाड़ी मैना Hill Myna राज्य पक्षी पहाड़ी मैना लगभग विलुप्तता की कगार पर मानी जा रही है, पर पहाड़ी मैना Hill Myna बस्तर की वादियों में चहक रही है, इस पहाड़ी मैना को बस्तर की वादियों में राजकीय पक्षी को झुंडों में देखा जा रहा है।
यह पहाड़ी मैना Hill Myna काले रंग की पक्षी होती है, यह सर्वाहारी छोटा पक्षी होता है व पहाड़ी मैना बस्तर के जंगलों, तथा नम पतझड़ के वनों में पाई जाती है, पहाडी मैंना को छत्तीसगढ chhattisgarh राज्य की राजकीय पक्षी घोषित किया गया है।
इस पक्षी की लम्बाई करीब 28 से 30 सेंटीमीटर के बीच होता है इसका वजन लगभग 200 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक होता है यह पहाड़ी मैना बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क में झुंड में दिखने लगी हैं। जो दिखने में काफी खूबसूरत होती है।
यह भी पढें – बस्तर झिटकू-मिटकी की सुप्रसिद्ध प्रेमकथा
पहाड़ी मैना Hill Myna का पूरा शरीर काला व हल्का सफेद होता है, उड़ते समय इसके सफेद पंख दिखाई देते हैं, पहाड़ी मैना Hill Myna की चोंच मजबूत और पैर नारंगी पीले रंग के होते हैं.
पहाड़ी मैना की कुछ खास बातें
यह पहाड़ी मैना Hill Myna अधिकत्तर बस्तर के घने जंगलों में पाया जाता है। पहाड़ी मैना इंसानों के तरह आवाज हू-ब-हू नकल करने में माहिर है, ज्यादातर तोते को इंसानों की नकल करते देखा गया है,पर मैना उससे ज्यादा साफ और स्पष्ट आवाज की नकल कर लेती है
ग्रामीण अंचलों में इसे हाट-बजारों में बेचा भी जाता है यह पक्षी राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में इन्हें स्थानीय नाम भी दिए गए हैं। ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।
!! धन्यवाद !!
इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
- बस्तर की एक महत्वपूर्ण भाजी
- बस्तर का पहला भारतीय हालीवुड हीरो “द टाईगर बाय चेंदरू”
- कोण्डागॉव धनकुल एथनिक रिसॉर्ट में जनजातीय संस्कृति से परिचित होंगे टूरिस्ट
- यहां बनते हैं पत्थरों के घर