नम्बी जलप्रपात Nambi Waterfall बस्तर Bastar संभाग के बीजापुर Bijapur जिले के उसूर जनपद के नम्बीगांव Nambigaon में स्थित है, यह बस्तर संभाग की सबसे ऊंचाई से गिरने वाला जलप्रपात है।
इस जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 180 मीटर (540 फिट) व 75 मीटर लगभग चौड़ाई है, स्थानीय नाले पर बना यह झरना इतना उंचा है, कि 4 कि0मी0 दुर नम्बी गाँव से दिखाई देता है।
नम्बीगाँव Nambigaon के पास होने के कारण इसे नम्बी जलधारा भी कहा जाता है नम्बी जलप्रपात Nambi Waterfall की कल कल बहती मधुर धाराये मधुर ध्वनि हदय को प्रसन्नचित कर देती है, इस झरने का पानी बेहद ही शांत वातावरण में जलप्रपात की झलझल करती धाराये मनमोह लेती है।
यह भी पढें – बाहुबली हांदावाड़ा जलप्रपात जानें इतना खूबसूरत क्यों है?
नम्बी जलप्रपात Nambi Waterfall जिला मुख्यालय से लगभग 67 कि0मी0 की दूरी पर तेलंगाना सीमा पर स्थित है. उसूर जनपद से नम्बी जलप्रपात 12 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है।
नम्बी जलप्रपात Nambi Waterfall को सौंदर्य से निहारने के लिये जुलाई से लेकर अक्टूबर तक इस जलधारा का सौन्दर्य चरम पर होता है बाकि दिनों मे पानी का बहाव कम होने के कारण जलप्रपात एकान्त मे गुम सा हो जाता है.
जितना खूबसूरत है यह जलप्रपात है उतना ही कष्टदायक यहाँ का पहुँच मार्ग है यह जलप्रपात सैलानियों की नजरों से ओजल है
कैसे पहुंचें?
नम्बी जलप्रपात Nambi Waterfall जिला मुख्यालय से दूरी- 64 कि0मी0 बीजापुर- आवापल्ली- उसूर- गलगम- नडपल्ली- इत्तागुडा होकर बीजापुर से उसूर तक चार पहिया वाहन में पहुंचा जा सकता है।
उसूर से दोपहिया वाहन में नम्बी गाँव तक पहुँचकर वहाँ से 3 कि0मी0 पैदल पहाड़ी रास्ता तय करना पड़ता है। ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।
!! धन्यवाद !!
इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
सात कुण्डों में गिरती है लंकापल्ली जलप्रपात
तीन पहाड़ियों के पीछे छिपी है नीलम सरई जलप्रपात
कोण्डागॉव का सबसे खुबसूरत सीढ़ीनुमा जलप्रपात
चित्रकोट के करीब है अनदेखा पैड़ीगुंडा जलप्रपात
नारायणपुर जिले का अनदेखा जलप्रपात