बस्तर की प्राकृतिक धरोहर है यंहा की संस्कृति – Bastar culture

बस्तर-की-प्राकृतिक-धरोहर-है-यंहा-की-संस्कृति-Bastar-culture

भारत पूरे विश्व मे अपने कला Art व संस्कृति culture के लिए जाना जाता है, यही भारत मे एक खूबसूरत सा बसा राज्य छत्तीसगढ़ Chhattisgarh हैं जो दक्षिण कौशल के नाम से पहचाने जाने वाला राज्य अपनी संस्कृति culture, सुंदर, पर्यटन स्थलों और मनमोहक वादियो के अलावा माओवाद और नक्सलवाद गतिविधियों की वजह से पूरे विश्व मे जाना जाता है।

राजधानी रायपुर से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक संभाग है बस्तर Bastar, जंहा जन, जंगल एवं अपार प्राकृतिक सुंदरता के बीच बसता है।

बस्तर एक आदिवासी क्षेत्र है, यह देश में कहीं भी पाए जाने वाले जनजातियों आदिवासी स्वदेशी की सबसे बड़ी ताकत है बस्तर वास्तव में भारत में सबसे पुराना और सबसे घनी आदिवासी बस्ती है।

यह भी पढें – चापड़ा चटनी अगर आप भी है बिमारियों से परेशान तो मिनटों में

बस्तर घने जंगलों ऊँची पहाड़ियों झरनों गुफाओ एवं वन्य प्राणियों से भरा हुआ है, जो बस्तर महल, बस्तर दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, अमृतधारा जलप्रपात, सातधारा जलप्रपात, कांगेर धारा जलप्रपात, तामडा घूमर जलप्रपात, हांदावाड़ा जलप्रपात, चित्रधारा जलप्रपात, नीलम सरई जलप्रपात, झारालावा जलप्रपात, कुटुमसर गुफा और कैलाश गुफ़ा आदि पर्यटन के मुख्य केंद्र हैं। बस्तर की प्रमुख शक्तिपीठ है माँ दंतेश्वरी माई।

माँ दंतेश्वरी मंदिर बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में स्थित है जो ऐतिहासिक रूप से क्षेत्र महाकाव्य रामायण में दंडकारण्य और महाभारत में कोसाला साम्राज्य का हिस्सा है। बस्तर Bastar में महिलाएं एक महत्वपूर्ण नियम निभाती है, और जो उनकी पोशाक भी अलग-अलग और रंगीन होती है।

उन्हें मोतियों और धातुओं से बने आभूषण पहनना बहुत ज्यादा पसंद होता है, और कई आदिवासी अब आधुनिक पोशाक पहनते हैं पुरुष आम तौर पर धोती या लुंगी पहनते हैं।

बस्तर में जनजातियाँ अपनी विशिष्ट, जनजातीय संस्कृति culture और पारंपरिक जीवन शैली के लिए जानी जाती हैं। वे अपनी ही दुनिया में रहते हैं और हमेशा अपने में खुश व मुस्कुराते चेहरों के साथ सच्चे और ईमानदार होते हैं।

सात जिलो में विभाजित है बस्तर संभाग

बस्तर का मुख्यालय जगदलपुर jagdalpur जो बस्तर संभाग में सात जिलो में विभाजित है – कोण्डागॉव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा,जगदलपुर,दंतेवाड़ा।

यह भी पढें – बस्तर गोंचा पर्व में तुपकी का विशेष महत्व

बस्तर जिले की जनसंख्या

बस्तर जिले में वर्ष 2011 के अनुसार जनसंख्या 8,34,375 थी जिसमे पुरुष 4,13,706 एवं महिला 4,20,669 बस्तर की जनसंख्या मे 70 प्रतिशत जनजातीय समुदाय जैसे गोंड, माड़िया, मुरिया, भतरा, हल्बा, धुरुवा समुदाय के हैं।

बस्तर में बोली जाने वाली भाषा

बस्तर में 36 बोलियां बोली जाती थीं लेकिन अब गोंडी, हल्बी, भतरी, धुरवी, परजी, माड़ी जैसी कुछ-कुछ बोलियां ही बची हैं जो बस्तर की कुछ बोलियाँ संकट ग्रस्त हैं और इनके संरक्षण व संवर्धन की जरूरत है।

बस्तर की दो दर्जन से अधिक बोलियां विलुप्त हो चुकी हैं। उम्मीद करता हूँ यहं जानकारी आप को पसंद आई। हो सके तो अपने दोस्तो के साथ भी शेयर जरूर करे। ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।

!! धन्यवाद !!

इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
लूप्त होती जा रही बस्तर की यंह परंपरा
बस्तर के मुर्गा लड़ाई में होती है लाखों की कमाई
औषधीय गुणों की तरह है बस्तर की डुडूम मछली
बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखानी त्यौहार

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

बस्तर-क्षेत्रों-का-परम्परागत-त्यौहार-नवाखाई-त्यौहार

बस्तर क्षेत्रों का परम्परागत त्यौहार नवाखाई त्यौहार

बस्तर के नवाखाई त्यौहार:- बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखाई त्यौहार Nawakhai festival बस्तर Bastar में आदिवासियों के नए फसल का पहला त्यौहार होता है, जिसे

बेहद-अनोखा-है-बस्तर-दशहरा-की-डेरी-गड़ई-रस्म

बेहद अनोखा है? बस्तर दशहरा की ‘डेरी गड़ई’ रस्म

डेरी गड़ाई रस्म- बस्तर दशहरा में पाटजात्रा के बाद दुसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म होती है डेरी गड़ाई रस्म। पाठ-जात्रा से प्रारंभ हुई पर्व की दूसरी

बस्तर-का-प्रसिद्ध-लोकनृत्य-'डंडारी-नृत्य'-क्या-है-जानिए

बस्तर का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘डंडारी नृत्य’ क्या है? जानिए……!

डंडारी नृत्य-बस्तर के धुरवा जनजाति के द्वारा किये जाने वाला नृत्य है यह नृत्य त्यौहारों, बस्तर दशहरा एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले के अवसर पर

जानिए-बास्ता-को-बस्तर-की-प्रसिद्ध-सब्जी-क्यों-कहा-जाता-है

जानिए, बास्ता को बस्तर की प्रसिद्ध सब्जी क्यों कहा जाता है?

बस्तर अपनी अनूठी परंपरा के साथ साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बस्तर में जब सब्जियों की बात होती है तो पहले जंगलों

Scroll to Top
%d bloggers like this: