बस्तर Bastar को कुदरत ने बहुत खूबसूरती बक्शी है, ऐसा ही एक खूबसूरत जलप्रपात बीजापुर Bijapur जिले में है, जिसके बारे में लोग बहुत कम ही जानते हैं, लेकिन इस जलप्रपात की खूबसूरती देखते ही बनता है।
खूबसूरत पहाड़ियां, पहाड़ो के बीच बहती शीतल जलधारा, एक गहरा जलकुण्ड, कुण्ड में गिरता मनोरम जलप्रपात, यह जलप्रपात बीजापुर जिले के लंकापल्ली Lankapalli गांव से 2 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है।
इस जलप्रपात को ‘लंका जलप्रपात Lanka waterfall’ के नाम से पहचाना जाता है, बारिश के इस मौसम में इस जलप्रपात waterfall की खूबसूरती निखर आती है जिसमें 7 कुंड हैं।
यह भी पढें – दंतेवाड़ा में मिला एक अद्भुत झारालावा जलप्रपात
यह जलप्रपात गोदावरी नदी की सहायक नदी चिंटावगु नदी द्वारा निर्मित है यह 7 कुंड का झरना लगभग 150-180 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस लंकापल्ली जलप्रपात Lankapalli waterfall तक पहुंचने का रास्ता काफी कठिन है।
कैसे पहुचें
लंकापल्ली जलप्रपात Lankapalli waterfall जगदलपुर jagdalpur से NH-16, 74 कि0मी0 दूरी पर रास्ते में है जिला मुख्यालय बीजापुर से 10 किलोमीटर की दूरी पर आवापल्ली से इलमिडी तक 10 कि0मी0 का सफर तय कर पहुंचा जा सकता है।
इलमिडी से करीब 3 कि0मी0 की दूरी पर लंकापल्ली गांव है, जहाँ से 2 कि0मी0 की दूरी पर लंकापल्ली जलप्रपात Lankapalli waterfall स्थित है. यह जलप्रपात में हर 20-25 फीट पर एक छोटा कुंड बनता है।
इस जलप्रपात को देखने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर-फरवरी के दौरान है उम्मीद करता हूँ यहं जानकारी आप को पसंद आई। हो सके तो अपने दोस्तो के साथ भी शेयर जरूर करे। ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।
!! धन्यवाद !!
इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
नारायणपुर जिले का अनदेखा जलप्रपात
बस्तर का अनदेखा अनजाना टोपर जलप्रपात
तीन पहाड़ियों के पीछे छिपी है नीलम सरई जलप्रपात