बस्तर Bastar की विविधता में एक से अनेक भले, बस्तर का हजारी फूल hajari phool है बस्तर में इन्ही फूलो को देवी देवताओ को अर्पित किया जाता हैं यह फूल भले किसी देश का राष्ट्रीय फूल हो, या न पर यह बस्तर में बहुत ही खास माना जाता है।
इसकी गरिमा बस्तर के उत्सव विशेष देवी देवताओं के समक्ष पूजा में अर्पित किया जाता है बस्तर मे देवी देवताओ को अर्पित किये जाने के कारण इस फूलो को देव फूल dev phool भी कहा जाता हैं।
इस फूल की महक लाज़वाब है हजारी फूल hajari phool बस्तर में विशेष महत्व है ये बस्तर मे देव फूल, हजारी फूल और सियाडी फूल के नाम से जाने जाते हैं। इस फूल के बिना कोई भी देवी देवताओ का कार्य नही होता हैं बस्तर मे देवी देवताओ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु जात्रा मेला (मड़ई) में इस फूल का विशेष महत्व होता हैं।
यह भी पढें – 11 वीं. शताब्दी की समलूर शिव मंदिर
बस्तर मे गौर करने की बात है कि इन हजारी फूलो के अधिकांश वृक्ष देव गुड़ी के पास ही मिलते हैं यह अधिकांश देवी देवताओं वाले क्षेत्र में पाए जाते है हजारी फूल hajari phool के बगैर बस्तर के मंडई मेले असंभव हैं। इस फूल का माला बनाकर ग्रामीणों द्वारा बेचा भी जाता है।
हजारी फूल के नाम से मित्र या प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को संबोधित करते हैं. हजारी फूल बस्तर के लोकगीतों में बराबर इस फूल का गुणगान किया जाता है। उम्मीद करता हूँ यहं जानकारी आप को पसंद आई। हो सके तो अपने दोस्तो के साथ भी शेयर जरूर करे। ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।
!! धन्यवाद !!
इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
मोहरी बाजा के बिना बस्तर में नहीं होता कोई भी शुभ काम
बस्तर बियर सल्फी की कुछ खास बातें
यहां बनते हैं पत्थरों के घर
बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जँहा सब जाना पंसद करते है