प्राकृतिक सौंदर्य तीरथगढ जलप्रपात – Tirathgarh Waterfall

प्राकृतिक-सौंदर्य-तीरथगढ-जलप्रपात-Tirathgarh-Waterfall

तीरथगढ जलप्रपात Tirathgarh Waterfall छत्तीसगढ़ में सबसे सुंदर झरने में से एक तीरथगढ़ जलप्रपात है। तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में कांगेर घाटी पर स्थित हैं। ये जलप्रपात जगदलपुर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में 35 कि.मी. की दूरी पर स्थित हैं । यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से लगभग 38 किमी की दूरी पर स्थित है, जहां कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रसिद्ध पर्यावरण पर्यटन स्थल हैं।

यह जलप्रपात 300 फुट ऊपर से पानी की धारा छिलकता हुआ एक अविश्वसनीय गति से नीचे आता है। इसे कांकेर घटी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है| कांगेर और उसकी सहायक नदीया मनुगा और बहार मिलकर यह विशाल अधभूध जलप्रपात Waterfall का निर्माण करती है।

झरने के आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों से गिरता हुआ जल शानदार दृश्य प्रदान करता है। झरने के आसपास के क्षेत्र में हरे भरे वन हैं जो झरने की सुंदरता को बढ़ाते हैं। हालांकि अगर आप इस जगह की सबसे ज्यादा सुंदर नज़ारे को अपनी आंखों में बसाना चाहते हैं तो आपको अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच में यहां आना चाहिए। इस समय तीरथगढ़ झरने का नज़ारा देखने का लायक होता है इसलिए आपको इस दौरान यहां आना चाहिए।

तीरथगढ जलप्रपात Tirathgarh Waterfall की आपकी यात्रा और भी रोचक हो सकती है अगर आप इसके आसपास के स्थल भी देखें तो। यहां पर और भी कई खूबसूरत और शानदार जगहें हैं जो पर्यटकों के मन को भा सकती हैं। कांगेर घाटी नेशनल पार्क का हिस्सा हे तीरथगढ़ झरना जोकि प्रकृति के कई हीरों से सजा है।

यहां पर झरनों से लेकर जंगल और गुफाएं देख सकते हैं। यहां पर कुटुमसर गुफा kotumsar gufa, भैंसा दरहा, दांडक गुफा, कैलाश गुफा Kailash Gufa, चित्रकूट जलप्रपात Chitrakoot Waterfall और कई अन्य शांतिपूर्ण स्थल हैं जैसे नदियों के बांध और मिनी पूल आदि। तीरथगढ़ जलप्रपात के क्षेत्र में पक्षियों को भी निहार, फोटोग्राफी और मेडिटेशन कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे 

वायु मार्ग – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तीरथगढ़ जलप्रपात तक पहुंचने का सबसे बेहतरीन रास्ता है आप रायपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट लें और यहां से कांगेर घाटी नेशनल पार्क तक के लिए कैब करें। यहीं पर ये झरना स्थित है। रायपुर एयरपोर्ट से इस झरने की दूरी 320 किमी है।

रेल मार्ग द्वारा – कांगेर घाटी नेशनल पार्क के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। हालांकि, आप इसके नज़दीक स्थित जगदलपुर तक ट्रेन ले सकते हैं। नेशनल पार्क और जगदलपुर की दूरी 30 किमी है।

यह भी पढें – तीन पहाड़ियों के पीछे छिपी है नीलम सरई जलप्रपात

सड़क मार्ग द्वारा – सड़क मार्ग द्वारा कांगेर नेशनल पार्क आसानी से पहुंच सकते हैं। एक बार नेशनल पार्क पहुंचने के बाद आप यहां जगलों में ट्रैक कर सकते हैं और इसके पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैक करके तीरथगढ़ झरने तक पहुंच सकते हैं।

निष्कर्ष:-

तीरथगढ जलप्रपात Tirathgarh Waterfall प्राकृतिक प्रेमियों कि लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है| प्राकृतिक हरियाली के साथ-साथ पिकनिक कि लिए यह स्थान उपयुक्त है| आपको अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच में यहां एक बार जरूर आना चाहिए।

इस समय तीरथगढ जलप्रपात Tirathgarh Waterfall का नज़ारा देखने का लायक होता है उम्मीद करता हूँ जानकारी आप को पसंद आई है। हो सके तो दोस्तो के साथ शेयर भी जरूर करे। ऐसी ही जानकारी daily पाने  के लिए Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।

!! धन्यवाद !!

इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-

हरेली तिहार बस्तर में क्यों खास है जानिए कैसे?
बस्तर का बोड़ा सबसे महंगा क्यों है?
बस्तर का इतिहास के बारे में नहीं जानते होगें आाप
कोण्डागॉव जिले की रोचक जानकारी
टाटामारी केशकाल क्यो प्रसिद्ध है ? जानिएं
नारायणपुर जिले की रोचक जानकारी

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

बस्तर-क्षेत्रों-का-परम्परागत-त्यौहार-नवाखाई-त्यौहार

बस्तर क्षेत्रों का परम्परागत त्यौहार नवाखाई त्यौहार

बस्तर के नवाखाई त्यौहार:- बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखाई त्यौहार Nawakhai festival बस्तर Bastar में आदिवासियों के नए फसल का पहला त्यौहार होता है, जिसे

बेहद-अनोखा-है-बस्तर-दशहरा-की-डेरी-गड़ई-रस्म

बेहद अनोखा है? बस्तर दशहरा की ‘डेरी गड़ई’ रस्म

डेरी गड़ाई रस्म- बस्तर दशहरा में पाटजात्रा के बाद दुसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म होती है डेरी गड़ाई रस्म। पाठ-जात्रा से प्रारंभ हुई पर्व की दूसरी

बस्तर-का-प्रसिद्ध-लोकनृत्य-'डंडारी-नृत्य'-क्या-है-जानिए

बस्तर का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘डंडारी नृत्य’ क्या है? जानिए……!

डंडारी नृत्य-बस्तर के धुरवा जनजाति के द्वारा किये जाने वाला नृत्य है यह नृत्य त्यौहारों, बस्तर दशहरा एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले के अवसर पर

जानिए-बास्ता-को-बस्तर-की-प्रसिद्ध-सब्जी-क्यों-कहा-जाता-है

जानिए, बास्ता को बस्तर की प्रसिद्ध सब्जी क्यों कहा जाता है?

बस्तर अपनी अनूठी परंपरा के साथ साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बस्तर में जब सब्जियों की बात होती है तो पहले जंगलों

Scroll to Top
%d bloggers like this: