जगदलपुर शहर बस्तर की सच्चाई नहीं जानते होंगे – jagdalpur bastar district

जगदलपुर-शहर-बस्तर-की-सच्चाई-नहीं-जानते-होंगे-jagdalpur-bastar-district

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रान्त के बस्तर जिले का एक प्रमुख शहर है। यह इस जिले का मुख्यालय भी है। जगदलपुर शहर बस्तर छत्तीसगढ़ के घने जंगलों को भाव जलप्रपात और सुरम्य वातावरण से पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में चर्चित जगदलपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में अवस्थित एक प्रमुख औद्योगिक नगर कहा जाता है यहाँ का तापमान सामान्यतः कम होता है, यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं।

जगदलपुर चारों ओर से पहाड़ियों एवं घने जंगलों से घिरा है। काकतिया राजा जिसे पाण्डुओ का वंशज कहा जाता है ने जगदलपुर को अपनी अंतिम राजधानी बनाया एवं इसे विकसित किया। जगदलपुर का नाम पूर्व में जगतुगुड़ा था। 
 

जगदलपुर को चैराहों का शहर भी कहा जाता है। जगदलपुर शहर बस्तर की जानकारी कुल 223 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ जगदलपुर शहर बस्तर जिला और बस्तर डिवीजन का हेड क्वार्टर है जगदलपुर शहर का टोटल पापुलेशन तीन लाख 10 हजार 479 है जबकि यहां का सेक्स रेश्यो 985 महिला प्रति 1000 पुरुष है जगदलपुर शहर का साक्षरता दर बहुत ही लाजवाब है जो कि 90.44% है जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 92.51% और महिलाओं की साक्षरता दर 88.37% है।

जगदलपुर तक पहुंचने की सुविधाएं

जगदलपुर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग और रेल का उपयोग किया जा सकता है जहा सडक मार्ग में  जगदलपुर शहर से नेशनल हाइवे संख्या 30, 221,16 और 43 गुजरती है और जगदलपुर बस टर्मिनस से आसपास के कई बड़े शहरों के लिए बस सेवाएं मौजूद हैं वहीं रेल मार्ग में एनएमडीसी के द्वारा मुख्यत माल ढुलाई के लिए इस स्टेशन का उपयोग किया जाता है इसके अलावा कई पैसेंजर ट्रेंस भी जगदलपुर से आसपास के शहरों के लिए खुलती हैं जगदलपुर शहर से रायपुर एयरपोर्ट की दूरी 291 किलोमीटर है। 

शिक्षा एंव स्वास्थ्य की सुविधाए

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जगदलपुर एक बेहतरीन शहर माना जाता है जगदलपुर में कई सारे शानदार स्कूल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाएं है जंहा स्कूल में विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर, निर्मल विद्यालय हायर सेकेण्डरी स्कूल, संत जिवियर्स हाई स्कूल, डी पी एस स्कूल, बस्तर हायर सेकण्डरी स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, संस्कार द गुरुकुल स्कूल, ज्ञानोदय स्कूल, प्रयास रिसिडेन्डल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय आदेश्वर पब्लिक स्कूल, दीप्ति कान्वेंट स्कूल जबकि कॉलेजों में शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर, बस्तर यूनिवर्सिटी, शासकीय काकतीया पीजी कॉलेज, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पशु चिकित्सा पॉलिटेक्निक कॉलेज, सूर्य कालेज जगदलपुर, क्रराइर्स कालेज जगदलपुर, शासकीय कोविड पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन और शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय मुख्य माने जाते हैं स्वास्थ्य सेवाओं में जगदलपुर शहर में महारानी अस्पताल, एमपीएम हॉस्पिटल जगदलपुर बी एस आर डायगनोस्टीक जगदलपुर, लेट  बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मुख्य रूप से शामिल है। 

प्रमुख भाषाएं

जगदलपुर  में मुख्यत छत्तीसगढ़ी, हिंदी, गोंडी, हल्बी और कई भाषाएं बोली जाती हैं  बात अगर इकनोमिक करें तो जगदलपुर शहर मुख्य कृषि प्रधान क्षेत्र है परंतु हाल के वर्षों में यहां पर कई सारे स्टील प्लांट लगाए गए हैं जिनमें नेशनल मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और टाटा स्टील प्लांट का अहम योगदान है। 

पर्यटन स्थल

जगदलपुर और उसके आसपास कई सारे स्मणीय पर्यटन स्थल मौजूद हैं जिनमें से लगभग 40.00 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकोट जलप्रपात, चित्रधारा, ताम्र घूमर जलप्रपात, तीरथगढ जलप्रपातचित्रकोट जलप्रपात आदि पर्यटन स्थल हैं जिनका प्राकृतिक सौंन्दर्य अपनी छटा इस प्रकार बिखरता है कि मन मुग्ध हो जाता है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर जो यहाँ से लगभग 90.00 किलोमीटर की दूरी पर दंतेवाड़ा जिला में है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर अपनी प्रसिद्व के लिए जाना जाता है।

निष्कर्ष:-

जगदलपुर  jagdalpur  bastar district के बस्तर जिले में आप को एक बार भ्रमण के लिए जरूर आना चाहिए जंहा चित्रकोट जलधारा, चित्रधारा, ताम्रघूमर, तीरथगढ़ आदि पर्यटन स्थल हैं जिनका प्राकृतिक सौंन्दर्य अपनी छटा इस प्रकार बिखरता है कि मन मुग्ध हो जाता है उम्मीद करता हूँ जानकारी आप को पसंद आई है। हो सके तो दोस्तो के साथ शेयर भी जरूर करे। ऐसी ही जानकारी daily पाने  के लिए Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी। 

!! धन्यवाद !!

इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-

नारायणपुर जिले की रोचक जानकारी
कोण्डागॉव जिले की रोचक जानकारी
टाटामारी केशकाल क्यो प्रसिद्ध है ? जानिएं
बस्तर का इतिहास के बारे में नहीं जानते होगें आाप
चापड़ा चटनी अगर आप भी है बिमारियों से परेशान तो मिनटों में गायब हो जाएगी कई बीमारी
कुटमसर गुफा जगदलपुर बस्तर
प्राकृतिक सौंदर्य तीरथगढ जलप्रपात

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

बस्तर-क्षेत्रों-का-परम्परागत-त्यौहार-नवाखाई-त्यौहार

बस्तर क्षेत्रों का परम्परागत त्यौहार नवाखाई त्यौहार

बस्तर के नवाखाई त्यौहार:- बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखाई त्यौहार Nawakhai festival बस्तर Bastar में आदिवासियों के नए फसल का पहला त्यौहार होता है, जिसे

बेहद-अनोखा-है-बस्तर-दशहरा-की-डेरी-गड़ई-रस्म

बेहद अनोखा है? बस्तर दशहरा की ‘डेरी गड़ई’ रस्म

डेरी गड़ाई रस्म- बस्तर दशहरा में पाटजात्रा के बाद दुसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म होती है डेरी गड़ाई रस्म। पाठ-जात्रा से प्रारंभ हुई पर्व की दूसरी

बस्तर-का-प्रसिद्ध-लोकनृत्य-'डंडारी-नृत्य'-क्या-है-जानिए

बस्तर का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘डंडारी नृत्य’ क्या है? जानिए……!

डंडारी नृत्य-बस्तर के धुरवा जनजाति के द्वारा किये जाने वाला नृत्य है यह नृत्य त्यौहारों, बस्तर दशहरा एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले के अवसर पर

जानिए-बास्ता-को-बस्तर-की-प्रसिद्ध-सब्जी-क्यों-कहा-जाता-है

जानिए, बास्ता को बस्तर की प्रसिद्ध सब्जी क्यों कहा जाता है?

बस्तर अपनी अनूठी परंपरा के साथ साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बस्तर में जब सब्जियों की बात होती है तो पहले जंगलों

Scroll to Top
%d bloggers like this: