बस्तर के डेंगुर फुटु मशरूम क्यों इतना प्रसिद्ध है? – futu mushroom bastar

बस्तर-के-डेंगुर-फुटु-मशरूम-क्यू-इतना-प्रसिद्ध-है-futu-mushroom-bastar

बस्तर bastar mushroom futu की तो बात ही निराली है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही यहां का खान पान, रहन सहन और यहां मिलने वाली प्राकृतिक सब्जियों की तो बात ही अलग है । उन्ही में से एक है बस्तर का मशरूम फुटु mushroom futu यहं फुटु futu बस्तर bastar की संस्कृति का अहम हिस्सा है।

बस्तर एक जंगल बहुल क्षेत्र है यहाँ बरसात के मौसम में जमीन और पुराने वृक्षों पर अनेक प्रकार के फुटु उगते हैं बस्तर में फुटु की बहुत सी प्रजातियां खायी जाती है। मशरूम एक साधारण फंफूद संरचना है। जिसे यहां स्थानीय बोली में मशरूम mushroom को फुटु futu कहा जाता है।

बस्तर bastar अंचल में बरसात के दिनो में लगातार झमाझम बारिश के बाद बोड़ा के साथ साथ फुटु भी दिखने लगता है इसे यहाँ एक भोज्य पदार्थ के रूप में खाया जाता है। बस्तर में लगभग हर तरह के मशरूम फुटु के प्रचलित नाम से ही खाये जाते है। माना  जाता है कि वृक्षों पर उगने वाले फुटु बेस्वाद और जहरीले भी होते हैं अतः खाने में उनका प्रयोग नहीं किया जाता। जमीन पर उगने वाले फुटु भी कई प्रकार के होते हैं जैसे सफेद छाते वाले, गदावाले, बटन वाले, पैरा फुटु, छाती फुटु, डेंगुर फुटु हरदुलिया मंजूरढूंढा तथा तेन्दूछाती आदि ।

यह भी पढें – बस्तर का बोड़ा सबसे महंगा क्यों है?

डेंगुर फुटु जो दीमक की बाम्बी के आस -पास उगता है , डेंगुर फुटु सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। डेंगुर फुटु मुख्यत दो भागों में बंटा हुआ होता है। पहला भाग छतरी और दुसरा भाग डंडी के रूप में रहता है। दोनो ही भाग खाने योग्य होते है। दशहरा उत्सव के समय उगने वाला फुटु, दशहरा फुटु कहलाता है।  इसे अनेक प्रकार से पकाकर खाया जाता है।

मशरूम फुटु mushroom futu मुख्यत हर किसी को पसंद होती है और भला हो भी क्यों ना यह स्वास्थ्य वर्धक एवं औषधीय गुणों से युक्त माना जाता हैं। और बीमारियों को दूर करने में भी मददगार होता है। हर कोई शुरूआती फूटू की सब्जी खाना चाहता है।

अनेकों किस्म के फूटू यहां खाये जाते है। इन्हे सुखाकर भी खाया जाता है। इसमें एमीनो एसिड, मिनरल, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। बस्तर के लोग इसे ईश्वर का आहार मानते हैं। फुटु बारिश की शुरुआती दौर से ही महंगा हो जाता है। बाजार में किसी भी प्रजाति का कोई भी पुटू तुरंत बिक जाता है।

फुटु को ग्रामिणों के द्वारा इसे 10 या 12 की संख्या में बंडल बांधकर 50 रू तक की दर से बेचे जाते हैं। लोगों में इसकी सब्जी खाने का इतना शौक होता है कि हाथों हाथो अधिक दाम होने के बाद भी खरीद लिये जाते है। ग्रामीणजन बोड़ा और फुटू बेचकर अच्छी खासी रकम भी कमा लेते हैं।

फुटु की कीमत बाजार में काफी मंहगा होता है। बाजार में आते ही इसे खरीदने लोगो की होड़ लग जाती है। कीमत की परवाह किए बिना जमकर फुटू की खरीददारी कर लिया जाता हैं।

यह भी पढें – हरेली तिहार बस्तर में क्यों खास है जानिए कैसे? 

मशरूम फुटु mushroom futu  बरसात के दिनों में जब बाजारों में बिकने के लिये आते है तो लोग इसे खरीदने के लिये लालायित रहते है कई फुटु मशरूम बेहद जहरीले भी रहते है। फुटु मशरूम चुनकर बाजार में बेचने वाले ग्रामीणजनों के लिए यह फायदे का धंधा है। ग्रामीणजनों को परंपरागत ज्ञान से मालूम रहता है कि जंगल में पाए जाने वाले कौन से फूटू खाने योग्य हैं।

फुटु मशरूम मुख्यत सुपाच्य कार्बोहाड्रेट एवं प्रोटीन युक्त होते है। पौष्टिकता की दृष्टि से फुटु शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के भोजन में अहम स्थान रखता है। इसे बच्चे से बूढ़े से लेकर स्वस्थ या बीमार व्यक्ति कभी भी बिना किसी झिझक के खा सकते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें प्राकृतिक रेशे की मात्रा अधिक होने के कारण गैस एवं कब्जियत की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए भी विशेष लाभप्रद होता हैं।

यह भी पढें – बस्तर की एक महत्वपूर्ण भाजी  

फुटु मशरूम mushroom futu  खाने से बहुत से फायदे होते है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। मशरूम mushroom  राइबोफ्लेविन या विटामिन बी2 से समृद्ध होता हैं। और यह विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रख बीमारियों से बचाने में भी योगदान करता है। इतना ही नहीं यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है ।

मशरूम विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है। विटामिन डी स्वस्थ दांतों और हड्डियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, क्रोनिक दर्द, उच्च रक्तचाप आदि शरीर को प्रदान करती है। विटामिन डी की कमी से ग्रस्त लोगों के लिए यह मशरूम mushroom एक स्वादिष्ट पूरक हो सकता है।

निष्कर्ष:-

बस्तर bastar में यह मशरूम फुटु mushroom futu बरसात के मौसम में पाया जाता है यह फुटु बहुत ही स्वादिष्ट होता है किसी भी तरह के बिना जानकारी के मशरूम फुटु को के नहीं खाना चाहिये। कुछ मशरूम बेहद ही जहरीले होते है।

जिससे उल्टी दस्त की शिकायत और बेहोशी की स्थिति भी बनती है उम्मीद करता हूँ जानकारी आप को पसंद आई है। हो सके तो दोस्तो के साथ शेयर भी जरूर करे। ऐसी ही जानकारी daily पाने  के लिए Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी |

!! धन्यवाद !!

 
 

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

बस्तर-क्षेत्रों-का-परम्परागत-त्यौहार-नवाखाई-त्यौहार

बस्तर क्षेत्रों का परम्परागत त्यौहार नवाखाई त्यौहार

बस्तर के नवाखाई त्यौहार:- बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखाई त्यौहार Nawakhai festival बस्तर Bastar में आदिवासियों के नए फसल का पहला त्यौहार होता है, जिसे

बेहद-अनोखा-है-बस्तर-दशहरा-की-डेरी-गड़ई-रस्म

बेहद अनोखा है? बस्तर दशहरा की ‘डेरी गड़ई’ रस्म

डेरी गड़ाई रस्म- बस्तर दशहरा में पाटजात्रा के बाद दुसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म होती है डेरी गड़ाई रस्म। पाठ-जात्रा से प्रारंभ हुई पर्व की दूसरी

बस्तर-का-प्रसिद्ध-लोकनृत्य-'डंडारी-नृत्य'-क्या-है-जानिए

बस्तर का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘डंडारी नृत्य’ क्या है? जानिए……!

डंडारी नृत्य-बस्तर के धुरवा जनजाति के द्वारा किये जाने वाला नृत्य है यह नृत्य त्यौहारों, बस्तर दशहरा एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले के अवसर पर

जानिए-बास्ता-को-बस्तर-की-प्रसिद्ध-सब्जी-क्यों-कहा-जाता-है

जानिए, बास्ता को बस्तर की प्रसिद्ध सब्जी क्यों कहा जाता है?

बस्तर अपनी अनूठी परंपरा के साथ साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बस्तर में जब सब्जियों की बात होती है तो पहले जंगलों

Scroll to Top
%d bloggers like this: